क्रिकेट

Neeraj Chopra Classic Live Streaming: कब और कहां देखें नीरज चोपड़ा का लाइव एक्शन

Neeraj Chopra Classic Live Streaming: नीरज चोपड़ा क्लासिक 5 जुलाई को होने वाला है जिसमें कुल 12 दिग्गज थ्रोअर भाग लेंगे। यह भारतीय एथलेटिक्स की एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Image

नीरज चोपड़ा लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-Neeraj Chopra)

Neeraj Chopra Classic Live Streaming: भारत में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगित का आयोजन होने जा रहा है। नीरज चोपड़ा क्लासिक के नाम से होने वाला यह प्रतियोगित शनिवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में होना है। इसे भारतीय एथलेटिक्स में एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को संचालन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (Athletics Federation of India) द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगित में नीरज चोपड़ा सहित दुनिया के बेस्ट 12 जैवलिथ थ्रोअर हिस्सा ले रहे हैं। यदि आप इस प्रतियोगिता का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कहां होगा नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 प्रतियोगिता (Neeraj Chopra Classic 2025 Venue)

नीरज चोपड़ा क्लासिक बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कहां देखें नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 प्रतियोगिता (Neeraj Chopra Classic 2025 On Tv)

नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगित को टीवी पर स्पोर्ट्स स्टार-1 और स्टार स्पोर्ट्स 2 न्यूज चैनल पर देखा जा सकता है।

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Neeraj Chopra Classic 2025 On Live Streaming)

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article