क्रिकेट

NED vs SA Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका की टीम

NED vs SA Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला नासाउ के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-ICC)

NED vs SA Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होना है। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां गेंदबाजों के लिए मदद है। ऐसे में एकबार फिर साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजों पर खास नजर होगी। दोनों टीम का यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हराया था जबकि साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को पटखनी दी थी। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। श्रीलंका की टीम केवल 77 रन पर ढेर हो गई थी। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (NED vs SA Toss Time)

नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच मैच का टॉस शाम को 7.30 बजे

नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (NED vs SA Toss Venue)

टॉस का आयोजन नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (NED vs SA Toss Win Today)

नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच में आज का टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड-

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ऑनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएट्जे, रियान रिकेल्टन, ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज़ शम्सी।

नीदरलैंड्स का स्क्वॉड-

माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीड, तेजा निदामानुरु, लोगान वान वीक, टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, साकिब जुल्फिकार, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, वेस्ली बर्रेसी
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article