क्रिकेट

AUS vs SCO T20 Series: दिग्गजों की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक को लीड करने को तैयार है ये प्लेयर

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की गैर मौजूदगी में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करने को नाथन ऐलिस तैयार हैं।

Image

नेथन एलिस(Cricket Australia)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाथन एलिस संभालेंगे स्कॉटलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की कमान
  • पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को दिया गया है आराम
  • नई भूमिका के लिए तैयार है एलिस

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के 29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण क्षण के लिए तैयार हैं। इस गेंदबाज को अपनी टीम का लीड बॉलर बनने का मौका मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी, जहां एलिस टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज होंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट और चोट संबंधी चिंताओं के कारण पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टीम से बाहर हैं। इसलिए 17 टी20 मैच खेल चुके एलिस इस समय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

मैं खुद को लीडर के रूप में नहीं दिखता

एलिस ने क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू से कहा,'ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को इस तरह से नहीं देखता, इसलिए यह सुनकर अजीब लगता है। यह उन सीरीज में से एक थी जिसे मैंने लंबे समय से तय कर रखा था क्योंकि मुझे पता था कि इसका शेड्यूल और खिलाड़ियों की मांग कितनी होगी। जब भी मैं ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनता हूं तो मैं उत्साहित हो जाता हूं, इसलिए जितना अधिक समय तक मैं इसे पहन सकता हूं उतना बेहतर है।'

टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा थे एलिस

एलिस हाल ही में कैरिबियन में हुए विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे, लेकिन सुपर आठ चरण के दौरान उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली क्योंकि टीम में कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड सभी उपलब्ध थे। अब, 'बिग थ्री' की अनुपस्थिति में, एलिस ऑस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण का नेतृत्व करने और अपने साथी गेंदबाजों के साथ दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। तेज गेंदबाजी में एलिस के करीबी दोस्त रिले मेरेडिथ, सीन एबॉट और जेवियर बार्टलेट भी शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी लाइनअप में नए चेहरे होंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article