क्रिकेट

Asia Cup 2023: नसीम शाह एशिया कप से हुए बाहर, जानिए कौन हैं उनकी जगह शामिल हुए जमान खान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 13, 2023, 06:49 PM IST

Naseem Shah out of Asia Cup 2023, Who is Zaman Khan: एशिया कप 2023 में पाकिस्तानी टीम वैसे ही मुश्किल स्थिति से गुजर रही है। इसी बीच उनको करारा झटका लगा है, टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा जमान खान को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया है।

Image

नसीम शाह (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 में पाकिस्तान को बड़ा झटका
  • नसीम शाह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर
  • युवा जमान खान लेंगे नसीम शाह की जगह

Asia Cup 2023: पाकिस्तान को बुधवार को करारा झटका लगा जब कंधे की चोट के कारण उसके तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए। नसीम की कमी पाकिस्तान को बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच में खलेगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच सेमीफाइनल की तरह है जिसमें जीतने वाली टीम रविवार को भारत से फाइनल खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 22 वर्ष के जमान खान को टीम में लिया है जिन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है । तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को भी बुलाया गया है।

नसीम को भारत के खिलाफ मैच में चोट लगी थी और वह 9 . 2 ओवर डालने के बाद बाहर चले गए थे। पीसीबी ने कहा ,‘‘ नसीम को भारत के खिलाफ मैच में दाहिने कंधे में चोट लगी । टीम की मेडिकल पेनल उनके हालात पर नजर रखे हुए है। आईसीसी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर सारी जरूरी एहतियात बरती जा रही है।’’

भारत के खिलाफ रिजर्व दिन पर खेले गए मैच में हारिस रऊफ भी गेंदबाजी नहीं कर सके थे जिनकी बाजू में खिंचाव था । पीसीबी ने कहा ,‘‘ हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ रिजर्व दिन पर पूरे हुए मैच में एहतियातन गेंदबाजी नहीं की । उनकी बाजू में खिंचाव था और वह ठीक हो गए हैं । हमें विश्व कप से पहले इन दोनों तेज गेंदबाजों की बखूबी देखभाल करनी है।’’

End of Article