LIVE

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी 100 रन के हुई पार, भारत को नहीं मिला एक भी विकेट

IND vs WI 1st ODI Today Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी हो रही है। आईपीएल 2026 नहीं, टीम इंडिया के पहले वनडे के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

आदित्य साहूUpdated Sep 27, 2026, 15:15 IST
Follow on Google News
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी 100 रन के हुई पार, भारत को नहीं मिला एक भी विकेट

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी 100 रन के हुई पार, भारत को नहीं मिला एक भी विकेट

IND vs WI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी हो रही है। इस मैच का टॉस भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ग्रीनफील्ड की पिच पर शाम को ओस का असर रहने वाला है, इसलिए भारत के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

तिरुवनंतपुरम में पहला मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज से भारतीय टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। हालांकि, साथ ही भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए युवाओं को परखना भी चाहेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे खेलने हैं। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान साई होप के हाथों में है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

SEPT 27, 2026 15:15 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर के बाद 107 रन

भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 107 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। जस्टिन ग्रेव्स 58 रन और जॉन कैंपबेल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 27, 2026 15:07 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी 100 रन के पार

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जबरदस्त शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर टी20 की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की पारी 100 रनों के पार चली गई है। अभी भी दोनों ओपनर क्रीज पर मौजूद हैं और भारत के गेंदबाज एक भी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
SEPT 27, 2026 14:15 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की तूफानी शुरुआत

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर टी20 की तरह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। नीतीश रेड्डी के पहले ओवर में वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रेवेस ने लगातार 4 चौके जड़ दिए।
SEPT 27, 2026 14:09 IST

IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
SEPT 27, 2026 14:07 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने शुरू की बल्लेबाजी

इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी शुरू कर दी है। जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर आए हैं। जॉन कैम्पबेल स्ट्राइक पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय अटैक की शुरुआत करेंगे।
SEPT 27, 2026 14:06 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले का टॉस भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।