क्रिकेट

Mumbai Indians Team 2024: मुंबई इंडियंस की IPL 2024 के लिए पूरी टीम यहां देखिए, सभी ताजा बदलावों के साथ

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 20, 2024, 03:40 PM IST

IPL 2024, Mumbai Indians (MI) Players List: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम तैयार है। पांच बार चैंपियन बन चुकी ये टीम इस बार सबसे बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरने जा रही है। ये बदलाव है कप्तान का। रोहित शर्मा की जगह इस बार एमआई के कप्तान होंगे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। आइए एक नजर डालते हैं सभी ताजा बदलावों के साथ आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम पर।

Image

मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 टीम
  • हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
  • पांच बार की चैंपियन है मुंबई इंडियंस की टीम

IPL 2024, Mumbai Indians Players List 2024, MI Team 2024: आईपीएल 2024 का मंच तैयार है और सभी टीमें कमर कस चुकी हैं टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के लिए। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दो टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार मुंबई फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया है और अब वही मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम में एक खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहेंगे।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। इसमें तीन भारती और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- जेराल्ड कोएट्जे (साउथ अफ्रीका), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), श्रेयस गोपाल (भारत), नुवान तुषारा (श्रीलंका), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), अंशुल कंबोज (भारत) और नमन धीर (भारत)।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम (MI Squad For IPL 2024)

हार्दिक पांड्या (कप्तान, GT से ट्रेड)

रोहित शर्मा

डेवाल्ड ब्रेविस

सूर्यकुमार यादव

ईशान किशन

तिलक वर्मा

टिम डेविड

विष्णु विनोद

अर्जुन तेंदुलकर

शम्स मुलानी

नेहल वढेरा

जसप्रीत बुमराह

कुमार कार्तिकेय

पीयूष चावला

आकाश मधवाल

ल्यूक वुड

रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड)

जेराल्ड कोएट्जे

दिलशान मदुशंका

श्रेयस गोपाल

नुवान तुषारा

नमनधीर सिंह

अंशुल कंबोज

मोहम्मद नबी

शिवालिक शर्मा

ल्यूक वुड हैं सबसे ताजा नाम

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए सबसे ताजा बदलाव के रूप में ल्यूक वुड का नाम है। ल्यूक वुड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं जिन्हें चोटिल खिलाड़ी जेसन बेयरनडोर्फ की जगह टीम में शामिल किया गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article