क्रिकेट

IPL 2024: लखनऊ में भी गरजा एमएस धोनी का बल्ला, तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 09:57 PM IST

एमएस धोनी का बल्ला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जमकर चला और उन्होंने अपनी आतिशा पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का आईपीएल में रनो का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

एमएस धोनी(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएस धोनी ने खेली 9 गेंद मे 28 रन की पारी
  • लगातार दूसरे मैच में बल्ले से मचाया धमाल
  • सातवें विकेट के लिए 13 गेंद में जोड़े 35 रन

लखनऊ: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बल्ले की गूंज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी सुनाई दी। धोनी 9 गेंद में 28 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे। उनकी पारी की बदौलत चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। धोनी ने अपनी आतिशी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। धोनी ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मुंबई के खिलाफ धोनी ने 500 के स्ट्राइक रेट से 4 गेंद में 20 रन की आतिशी पारी खेली थी। बल्लेबाजी के इसी धमाकेदार सिलसिले को उन्होंने लखनऊ के खिलाफ भी जारी रखा।

सातवें विकेट के लिए 13 गेंद में जोड़े 35 रन

धोनी जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तब चेन्नई ने 17.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए थे। ऐसे में उन्होंने अंतिम 13 गेंद पर पिच पर टडे रवींद्र जडेजा के साथ 35 रन की नाबाद साझेदारी की। इस साझेदारी में धोनी ने 28 और जडेजा ने 4 रन का योगदान दिया। बाकी के तीन रन अतिरिक्त के रूप में आए।

बतौर विकेटकीपर पूरे किए 5 हजार रन

धोनी ने अपनी 28 रन की आतिशी पारी के दौरान आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 5 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं वो एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के नाम आईपीएल में 257 मैच की 223 पारियों में 5,169 रन दर्ज हो गए हैं। ये रन उन्होंने 39.46 के औसत और 137 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 184 मैच में 5162 रन बनाए थे।

धमाकेदार अंदाज में बनाया 16 साल का जश्न

एमएस धोनी ने 19 अप्रैल, 2008 को आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में वो केवल 2 रन बनाकर आउट हुए थे। धोनी जेम्स होप्स की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article