क्रिकेट

माही मार रहा है! धोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 31, 2023, 04:12 PM IST

आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीमें अपने-अपने स्तर से तैयारियों में लगी है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिए यह संभवत: आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Image

एमएस धोनी, पूर्व कप्तान भारतीय टीम

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमें अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुट गई है, लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की शान और जान एमएस धोनी को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है और इस बार वह संभवत: आखिरी सीजन में उतरेंगे।

प्रैक्टिस सेशन में छक्के लगा रहे हैं धोनी

आईपीएल को लेकर अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो तेजी से वारयर हो रहा है, जिसमें वह छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, धोनी केवल स्पिन गेंदबाजी पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। तब से उनके फैंस को उनका आईपीएल में बेसब्री से इंतजार रहता है। यही कारण है कि आईपीएल देखने की सबसे बड़ी वजहों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी है।

हाल ही में टीम इंडिया के साथ नजर आए थे धोनीमहेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हो या न हो वह अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा के केंद्र के तौर पर बने रहते हैं। हाल ही में वह टीम इंडिया के साथ भी नजर आए थे, जब टीम इंडिया पहले टी20 मैच के दौरान रांची में खेल रही थी। मैच के दौरान स्टेडियम में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक डिनर पार्टी भी होस्ट की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article