क्रिकेट

MS Dhoni: क्या संन्यास लेने जा रहे हैं धोनी? CSK के इस वीडियो ने फैंस में मचाई खलबली

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 13, 2023, 11:38 PM IST

Is MS Dhoni retiring? CSK video spread suspicion among fans: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद ये साफ तौर पर कह दिया था कि वो अगला आईपीएल भी खेलेंगे, लेकिन फिर भी अचानक सोशल मीडिया में फैंस धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछने लग गए। इसकी वजह बना एक वीडियो जो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्वीट किया गया है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं?
  • चेन्नई सुपर किंग्स का एक वीडियो पोस्ट हुआ वायरल
  • फैंस के बीच संशय की स्थिति पैदा हुई

MS Dhoni latest news: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जीत के बाद जब खिताब उठाया, तब सभी को इंतजार था कि वो अपने संन्यास को लेकर क्या बोलेंगे। इसके बाद जब हर्षा भोगले ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो धोनी ने साफ कह दिया कि लोगों के प्यार को देखते हुए वो फिर लौटेंगे और अगला आईपीएल खेलेंगे। लेकिन आज अचानक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसने फैंस में खलबली मचा दी।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने अचानक धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इमोशनल म्यूजिक के साथ उनके कुछ खास पल दिखाए जा रहे हैं और बैकग्राउंड में नजर आ रहा है कि धोनी पवेलियन की ओर चढ़ते जा रहे हैं। इस वीडियो के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, 'ओह कप्तान, मेरे कप्तान'। बस फिर क्या था, ये वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया।

इस वीडियो के पोस्ट होने के साथ ही धोनी के फैंस ये सवाल पूछने लगे कि आखिर इस ट्वीट के क्या मायने हैं? क्या धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं? फैंस ने कैसे-कैसे ट्वीट किए और सवाल पूछे, यहां देखिए।

फैंस ने ऐसे तमाम ट्वीट करके चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी से सवाल भी पूछा कि आखिर अचानक ये वीडियो क्यों पोस्ट किया जा रहा है। वहीं कुछ फैंस भावुक भी नजर आए और लिखा कि वो अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में आईपीएल 2023 के ठीक बाद चैंपियन कप्तान धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। धोनी पूरे आईपीएल में अपने घुटने की चोट से परेशान नजर आए थे। टूर्नामेंट के बाद माही सफल सर्जरी कराने के बाद रांची रवाना हो गए थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article