क्रिकेट

Dhoni, SRH vs CSK: आज धोनी को सिर्फ 6 रन चाहिए, बना देंगे चेन्नई के लिए ये खास रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 5, 2024, 12:52 PM IST

MS Dhoni, SRH vs CSK Match Today: आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी। अगर आज माही बैटिंग करने उतरे तो उनको सिर्फ 6 रन चाहिए होंगे एक खास रिकॉर्ड पूरा करने के लिए।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल में हैदराबाद और चेन्नई की टक्कर
  • सबकी नजरें पूर्व कप्तान एम एस धोनी पर टिकीं
  • धोनी एक खास रिकॉर्ड से सिर्फ 6 रन दूर

SRH vs CSK Match Today, MS Dhoni Record: आईपीएल 2024 में आज जब चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगी तब एक बार फिर सबकी निगाहें एम एस धोनी को ढूंढती रहेंगी। पिछले मैच में चेन्नई को हार मिली थी, लेकिन धोनी ने दिल्ली के खिलाफ उस मैच में जमकर चौके-छक्के जड़े और लंबे समय बाद शानदार पारी को अंजाम दिया। आज हैदराबाद के खिलाफ अगर वो बल्लेबाजी करने आए तो उनके पास एक खास CSK रिकॉर्ड पूरा करने का मौका होगा।

अगर आज के मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में धोनी 6 रन बनाने में सफल रहे तो वो चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल धोनी ने 247 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4994 रन बनाए हैं। अगर माही 5 हजारी बनने में सफल रहे तो वो सीएसके टीम के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये है CSK के लिए सर्वाधिक रन बवाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

1. सुरेश रैना - 200 मैचों में 5529 रन

2. एम एस धोनी - 247 मैचों में 4994 रन

3. फाफ डुप्लेसिस - 100 मैचों में 2932 रन

धोनी ने अपने करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में 4545 रन बनाए हैं जबकि बाकी रन उन्होंने चेन्नई के लिए चैंपियनंस लीग में बनाए हैं। वो आईपीएल के पहले सीजन (2008) से सीएसके से जुड़े हुए हैं और संभावित रूप से मौजूदा सीजन उनका अंतिम संस्करण भी हो सकता है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article