क्रिकेट

फैन्स ने की धोनी से की SWAG की डिमांड, माही ने दिया ऐसा रिएक्शन [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 13, 2023, 03:31 PM IST

एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने व्यवहार से फैन्स का दिल जीत लिया। उनका फैन्स के साथ तस्वीर खिंचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो यह बताता है कि उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त क्यों है?

Image

फैन्स के साथ तस्वीर खिंचाते एमएस धोनी

रांची: चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी घूमते फिरते नजर आ रहे हैं। हर दिन उनका कोई ना कोई वीडियो फैन्स के साथ वायरल हो रहा है। क्या आम क्या खास हर कोई धोनी के साथ कुछ पल बिताने और तस्वीर खिंचाने के लिए बेताब रहता है और धोनी ना बोलकर अपने किसी भी फैन को उदास या निराश नहीं करना चाहते। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है।

तस्वीर के लिए स्वैग का सिंबल बनाने का किया इशारा

धोनी का एयरपोर्ट के बाहर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवा फैन धोनी के साथ तस्वीर खिंचाने के लिए खड़े हैं। ऐसे में लंबे बालों वाला लड़का फोटो क्लिक होने से पहले धोनी से स्वैग का सिंबल बनाने का अनुरोध मुस्कुराते हुए करता है। धोनी उसकी ओर देखते हैं और फिर उन दोनों के साथ स्वैग वाले स्टाइल में तस्वीर खिंचाते हैं।

ऐसे ही नहीं है जबरदस्त फैन फॉलोविंग

एमएस धोनी का फैन्स के साथ दोस्ताना व्यवहार की उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाता है। धोनी का हाल ही में हवाई यात्रा करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिममें एयरहोस्टेस उन्हें बहुत सारी चॉकलेट ऑफर कर रही थी लेकिन धोनी ने उनमें से एक चॉकलेट लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। इस वीडियो ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। वैसा ही इस नए वीडियो के साथ भी हो रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article