क्रिकेट

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? दिया बड़ा संकेत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 27, 2023, 05:30 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बतौर खिलाड़ी शामिल होने के संकेत दिए हैं।

Image

एमएस धोनी(साभार CSK)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी नए सीजन में खेलेंगे या नहीं इस बात के संकेत उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिए। कार्यक्रम के दौरान धोनी को एक एंकर ने पूर्व क्रिकेटर के रूप में संबोधित किया तो धोनी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि उन्होंने केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। ऐसे में धोनी के आईपीएल 2024 में भी बतौर खिलाड़ी खेलने की पुष्टि सांकेतिक तौर पर हो गई है।

पिछले साल फैन्स ने दी थी विदाई

एमएस धोनी पिछले सीजन घुटने की चोट के बावजूद आईपीएल में लगातार खेलते नजर आए। धोनी बतौर बल्लेबाज तो कोई बड़ा धमाल नहीं कर सके लेकिन जहां-जहां सीएसके की टीम खेलने गई धोनी के फैन्स का सैलाब उन्हें विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सीएसके को होम टीम से ज्यादा सपोर्ट मिल रहा था। ऐसे में इस बात के कयास तभी से लगने लगे थे कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। लेकिन जैसे ही आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की खबर आई उसके साथ ही धोनी के अगले सीजन भी चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि हो गई।

नवंबर तक पूरी तरह ठीक हो जाएगा घुटना

एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था वो पिछले छह महीने से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में धोनी ने बताया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि उनका घुटना इस साल नवंबर तक पूरी तरह ठीक हो जाएगा। धोनी ने इसी कार्यक्रम के दौरान एक बेहतर इंसान होने की अहमियत के बारे में बताया। धोनी ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग मुझे हमेशा एक बेहतर खिलाड़ी से ज्यादा एक बेहतर इंसान के रूप में याद रखें।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article