Chennai super Kings Holi 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी के कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी होली के रंग में डूबे नजर आए। खिलाड़ियों का होली खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे को जमकर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को जबदस्ती पकड़कर रंग लगाते हुए दिखे। इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
नैट प्रैक्टिस पर बहा रहे पसीना
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाकर नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों के अलावा कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ टीम के कप्तान एमएस धोनी में अच्छा-खासा समय बिता रहे हैा। पिछले दिनों धोनी नेट पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आए थे। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
डिफेंडिंग चैम्पियन से सामना
आईपीएल के नए सीजन का आगाज इसी महीने 31 मार्च से होने जा रहा है। इस मुकाबले का हर कोई उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला ओपनिंग मैच में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है धोनी
पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाने के लिए एमएस धोनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके चलते धोनी अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ करीब एक महीने पहले से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में नौवें नंबर पर रही थी। सीएसके को कुल 14 मुकाबले में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली थी, जबकि 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम को शुरुआती 8 मैचों में से छह में हार मिली थी। यह सभी मैच रवींद्र जडेजा की कप्तानी में खेली गई थी।
