क्रिकेट

IND vs ENG: अपने कप्तान पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज, कारण जान खुश हो जाएंग भारतीय फैंस

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत का सुपरमैन अवतार देखने को मिला। चोटिल होने के बाद भी पंत बल्लेबाजी करने आए और रिकॉर्डतोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन चोटिल पंत को जिस तरह से स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे उनके साथी खिलाड़ी ने आलोचना की।

Image

ऋषभ पंत (साभार-X BCCI)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कप्तान बेन स्टोक्स की रणनीति पर सवाल उठाया, खासकर ऋषभ पंत को यॉर्कर गेंदबाजी करने के तरीके पर, जब वह चोट के बावजूद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आए। पहले दिन के आखिरी सत्र में क्रिस वोक्स की गेंद पर दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने के बाद 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए पंत, दाहिने पैर में फ्रैक्चर की खबरों के बावजूद फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे। सिंगल पूरा करते समय वह स्पष्ट रूप से असहज दिख रहे थे।

दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय उप-कप्तान का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया और पनेसर सहित पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी खूब प्रशंसा की, लेकिन इस अनुभवी स्पिनर ने स्टोक्स की आलोचना की है। स्टोक्स ने पंत को लगातार उनके पैर के पास यॉर्कर फेंकी, जबकि वह पहले से ही दर्द से जूझ रहे थे। पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि वह बहुत बहादुर है, और यह बहुत जोखिम भरा है क्योंकि आप नहीं चाहते कि वह और ज्यादा चोटिल हो जाए और उसके पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो।

उसने शानदार प्रदर्शन किया है, और उसने बहुत बहादुरी दिखाई है और दिखाया है कि वह कितना मजबूत है। और यह शायद वैसा ही है जैसा अनिल कुंबले के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया था। पनेसर ने आईएएनएस से कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या बेन स्टोक्स का पंत को इतने यॉर्कर फेंकना नैतिक था, जबकि उसके पैर का अंगूठा पहले ही फ्रैक्चर हो चुका था। यह एक सवालिया निशान है।"

पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन अपने स्कोर में 17 रन जोड़े और 54 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर भारत का पहली पारी का स्कोर 358 रन तक पहुंचाया। जवाब में, बेन डकेट और जैक क्रॉली के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 46 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए। इंग्लैंड भारत से महज 133 रन ही पीछे है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article