अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। जल्द ही आपका आईफोन चलाने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। दिग्गज कंपनी Apple ने iOS 27 का Public Beta वर्जन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस नए अपडेट को कंपनी ने पिछले महीने हुए WWDC 2026 इवेंट में पहली बार दिखाया था। अब बीटा प्रोग्राम से यूजर्स नए फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है, जिसे पहले से ज्यादा स्मार्ट और बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा Photos, Safari, Passwords, Calendar, Shortcuts, Messages और AirPods से जुड़े कई फीचर्स में भी नए बदलाव और सुधार किए गए हैं। हालांकि, यह अभी बीटा वर्जन है, इसलिए इस्तेमाल के दौरान कुछ बग और दूसरी कुछ दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं।
Apple के मुताबिक, iOS 27 का स्टेबल वर्जन इस साल के अंत से पहले रोलआउट किया जा सकता है। वर्जन इस साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
इन आईफोन्स को मिलेगा सपोर्ट
Apple ने आधिकारिक तौर पर iOS 27 के नए फीचर्स की घोषणा कर दी है। ये फीचर्स इस साल के आखिर में उन iPhone मॉडल्स पर मिलेंगे जो iOS 27 को सपोर्ट करते हैं। नए अपडेट में Apple Intelligence के बड़े सुधार, Siri के नए बदलाव, बेहतर पैरेंटल कंट्रोल और iPhone के कई जरूरी ऐप्स में नए फीचर्स शामिल हैं। फिलहाल iOS 27 का बीटा वर्जन सिर्फ डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। पब्लिक रिलीज से पहले अगले कुछ महीनों तक इसकी टेस्टिंग होगी। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। iOS 27 का सपोर्ट iPhone 11 से लेकर सभी iPhones पर मिलेगा
iOS 27 में क्या नया है?
नया Siri AI
अब Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। यह आपकी ज़रूरत और स्क्रीन पर दिख रही चीज़ों को समझकर बेहतर जवाब देता है, ऐप्स में काम कर सकता है और अलग-अलग Apple डिवाइस पर आपकी बातचीत भी याद रखता है।Apple Intelligence अब ज्यादा ऐप्स में
Apple Intelligence अब Safari, Photos, Messages, Mail, Calendar, Home और Shortcuts जैसे ऐप्स में भी काम करेगा। इससे आपको स्मार्ट सुझाव मिलेंगे, कई काम अपने-आप हो जाएंगे और AI की मदद से काम करना आसान होगा।
फोटो एडिट करना हुआ और आसान
अब Photos ऐप में तस्वीरों को बेहतर तरीके से क्रॉप और बड़ा किया जा सकता है। साथ ही, फ़ोटो में मौजूद अनचाही चीज़ों को आसानी से हटाकर तस्वीर को और सुंदर बनाया जा सकता है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए नए फीचर्स
माता-पिता अब बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल और ऐप्स पर ज़्यादा कंट्रोल रख पाएंगे। वे ब्राउज़िंग की अनुमति, स्क्रीन टाइम, ऐप्स का समय और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े कई नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Safari और दूसरे ऐप्स हुए ज्यादा स्मार्ट
Safari अब टैब्स को अपने-आप व्यवस्थित कर सकता है और जरूरी वेबपेज पर नज़र रख सकता है। वहीं Passwords, Calendar और Shortcuts जैसे ऐप्स में भी AI की मदद से कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं।
