क्रिकेट

IND vs WI: 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सिराज, पीछे छूटे मुजरबानी

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया। दूसरे सेशन के दौरान जैसे ही शतकवीर शाई होप (103 रन) को आउट किया वह 2025 के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।

Image

मोहम्मद सिराज (साभार-BCCI)

IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज को पीछे छोड़ दिया। अब वह साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन के दौरान जैसे ही शतकवीर शाई होप (103 रन) को आउट किया वह 2025 के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।

सिराज ने इस साल अब तक कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1,575 गेंदें (262.3 ओवर) फेंकी हैं और 26.91 की औसत से 37 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस दौरान 39 मेडन ओवर भी डाले हैं और 996 रन दिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 6 विकेट है। सिराज ने इस साल दो बार चार विकेट और दो बार फाइफर लिए हैं।

नंबर दो पर खिसके ब्लेसिंग मुजरबानी

इस लिस्ट में नंबर दो पर जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी हैं। उन्होंने नौ मैचों में 1,660 गेंदें (276.4 ओवर) फेंकी और 28.63 की औसत से 36 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 47 मेडन ओवर फेंके, 1,031 रन दिए। उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट रहा। उन्होंने इस सीज़न में तीन बार पारी में फाइफर चटकाए।

मैच की बात करें तो भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य है। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 103 और जॉन कैंपबेल ने 115 रन बनाए। चौथे वेस्टइंडीज की आखिरी जोड़ी ने 79 रन की साझेदारी की। इससे पहले भारत ने पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन बनाकर ढेर हो गई थी और भारत ने उसे फॉलऑन खेलने पर मजबूर किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article