क्रिकेट

Mohammad Shami: 90 किलो वजन से परेशान हो गए थे शमी, फिर किया ये काम

Mohammad Shami: मोहम्मद शमी ने अपने खाने को लेकर सिद्धू से की गई बातचीत में खुलासा किया कि उनका वजन एक वक्त 90 किलो हो गया था। शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत में कहा, ‘‘2015 के बाद मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-BCCI)

Mohammad Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 34 वर्ष की उम्र में भी मैच फिट रहने के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह दिन में केवल एक बार भोजन करना पसंद करते हैं और उन्हें कभी भी स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं हुई। शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत में कहा, ‘‘2015 के बाद मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं। मैं केवल रात का खाना खाता हूं। न नाश्ता, न दोपहर का भोजन। ऐसा करना बहुत मुश्किल है लेकिन एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाती है तो यह बहुत आसान हो जाता है।’’

शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। इस बीच वह वनडे में सबसे कम मैच में 200 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। यह तेज गेंदबाज टखने की चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद 14 महीने तक बाहर रहा। उन्हें इस चोट के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

शमी ने कहा कि जब वह चोट से उबर रहे थे तो उनका वजन काफी बढ़ गया था और वापस पहले वाली स्थिति में आने के लिए उन्हें लगभग नौ किलो वजन कम करना पड़ा। उन्होंने कहा , ‘‘रिहैबिलिटेशन के दौरान मैंने लगभग नौ किलो वजन कम किया। मेरा वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था। मेरी सबसे अच्छी बात क्या है कि मैं स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं रखता हूं। मैं मिठाइयों से हमेशा दूरी बनाकर रखता हूं।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article