क्रिकेट

IND vs NZ Playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी को आराम, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs NZ Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस लीग का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला यह तय करेगा कि ग्रुप ए में कौन सी टीम टॉप पर रहेगी। दोनों टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। दोनों ही टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है।

Image

भारत और न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

IND vs NZ Playing XI: चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजय रही है और पहली बार किसी एक की जीत पर लगाम लगने वाली है। वह टीम कौन होगी इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, इसके बावजूद यह मुकाबला अहम है क्योंकि जीत तय करेगी कि कौन टॉप पर फिनिश करेगी।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग कैसी होगी। इसको लेकर बहुत ज्यादा चर्चा है। हालांकि, केएल राहुल ने कहा कि बदलाव की गुंजाईश बेहद कम है, लेकिन ट्रेनिंग सेशन से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।

परिस्थिति भी दे रही है बदलाव के संकेत

इससे पहले कोच गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा कह चुके हैं कि प्लेइंग इलेवन का फैसला परिस्थिति को देखकर लिया जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम में पांच खब्बू बल्लेबाजों के साथ उतरेगी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हुई हल्की परेशानी के कारण भारतीय टीम अनुभवी तेज गेंदबाज को आराम देकर अर्शदीप सिंह को उतार सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने कोच मॉर्ने मोर्कल के साथ काफी देर तक अभ्यास किया और 13 ओवर की गेंदबाजी की। हालांकि, इस दौरान शमी ने भी छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर डाले। पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी के मैच में शमी को तीसरे ओवर के बाद ही फिजियो से दाहिने पैर में उपचार कराना पड़ा था।

अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों के हावभाव से लग रहा था कि भारत सेमीफाइनल से पहले शमी को ब्रेक दे सकता है।

इससे पहले केएल राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेसन को छेड़ना नहीं चाहेगी। लेकिन सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शाम को संकेत दिया कि गेंदबाजी संयोजन में बदलाव हो सकता है।

दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- विल यंग, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article