क्रिकेट

मोहम्मद रिजवान का अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाल जारी, सूर्यकुमार को फिर छोड़ा पीछे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:38 PM IST

Highest T20I runs in 2022: पाकिस्तान के सालामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाल जारी है। शुक्रवार को उन्होंने साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

Image

Mohammad-Rizwan

क्राइस्टचर्च: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाल जारी है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में रिजवान ने टीम की पांच विकेट से खिताबी जीत के दौरान 29 गेंद में 34 रन की पारी खेली। वो एक छोर संभाले रहे और टीम को 164 रन के विजयी लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

रिजवान ने अपनी 34 रन की पारी के दौरान जैसे ही 15वां रन बनाया वो साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार ने इस खेली 23 पारियों में 801 रन बनाए हैं। वहीं रिजवान ने उन्हें 18वीं पारी खेलते हुए पीछे छोड़ दिया।

रिजवान साल 2021 में भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले पायदान पर थे। उन्होंने पिछले साल 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। आईसीसी ने उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी का पुरस्कार भी दिया था।

रिजवान ने साल 2022 में खेले 18 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की 18 पारी में 3 बार नाबाद रहते हुए कुल 821 रन 54.73 के औसत और 126.30 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रन रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अबतक खेले 23 मैच की 23 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 40.05 के औसत और 184.56 के स्ट्राइक रेट से 801 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या का इस साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 117 रन रहा है। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेली थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article