क्रिकेट

कप्तान नहीं बदले तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में हम रोएंगे, मोहम्मद आमिर के नए बयान ने मचाई खलबली (वीडियो)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत दिन ब दिन खराब होते जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब टीम को बांग्लादेश के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। अब पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बदलने की मांग कर दी है।

Image

सलमान अली आगा (साभार-ICC)

पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम चार में न पहुंच पाना और अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। एक वक्त अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट की दुनिया में खौफ का पर्याय बन चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टीम ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया था। माज सदाकत की बल्लेबाजी इस सीरीज में पाकिस्तान के लिए पॉजिटिव साबित हुई, लेकिन नतीजा टीम के पक्ष में नहीं रहा। अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस बीच पूर्व गेंदबाज ने कप्तान बदलने की मांग रख दी है।

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी टीम को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि यही वक्त है। अगर उचित बदलाव नहीं किए गए तो पाकिस्तान की टीम 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में पछताएगी। उन्होंने कप्तान बदलने की मांग की। मोहम्मद आमिर ने कहा 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए यह सही समय है कि वह सलमान अली आगा को वनडे और टेस्ट दोनों का कप्तान बना दे, नहीं तो हमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पछताना पड़ेगा। पिछले फॉर्मे को देखें तो उनके अलावा कोई दूसरा पाकिस्तानी खिलाड़ी इस वक्त कंसिसटेंट नहीं रहा। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले बाबर आजम का भी जिक्र किया।

आमिर ने कहा कि बाबर भी आगा की तुलना में कंसिसटेंट नहीं रहे। आपको बता दें कि हालिया वनडे सीरीज में भले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सलमान अली आगा का प्रदर्शन प्रभावी था। आगा ने 3 मैच में 58.33 की औसत और 104.17 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। उन्होंने तीसरे और आखिरी मैच में 106 रन की पारी खेली थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article