क्रिकेट

PAK vs ENG FINAL: मोइन अली ने दिए संंकेत, सातवें व निर्णायक टी20 में खेल सकते हैं कप्तान बटलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 05:47 PM IST

PAK vs ENG 7th T20I: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में कप्तानी कर रहे मोईन अली ने संकेत दिए हैं कि जोस बटलर सीरीज के अंतिम मैच में खेेल सकते हैं। कराची और लाहौर चरण में अब तक खेले गए छह मैचों में से किसी में भी बटलर नहीं खेले हैं और टी20 विश्व कप के मद्देनजर टीम प्रबंधन उन्हें उतारने की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

Image

मोईन अली ने दिए बटलर को लेकर संकेेत (AP)

Pakistan vs England T20I series: पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 सीरीज अब 3-3 की बराबरी पर है। सातवें व निर्णायक टी20 मैच से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली को उम्मीद है कि नियमित कप्तान जोस बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह रविवार को होने वाले सीरीज के सातवें और निर्णायक मैच में खेल सकते हैं।

बटलर सीरीज के कराची और लाहौर चरण में अब तक खेले गए छह मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं और टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर उन्हें उतारने की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

इंग्लैंड ने छठे मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-3 से बराबरी कर ली है। मोईन ने मैच के बाद कहा कि टीम प्रबंधन इस बात का फैसला करेगा कि बटलर रविवार को होने वाले सातवें और अंतिम मैच में खेलेंगे या नहीं।

मोईन ने कहा, "बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी ज्यादा की है। हम उन्हें एक मैच में खेलने का जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, यह हमें देखना होगा।"

मोईन ने साथ ही कहा कि उनकी टीम यदि अपने आधार पर टिकी रहती है तो वह सीरीज जीत सकती है। अपनी नाबाद 88 रन की पारी से प्लेयर ऑफ द मैच बने साल्ट ने कहा कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी है। इस पारी से उन्हें इसलिए भी संतोष मिला है क्योंकि उन्होंने आखिर एक अच्छा स्कोर बना लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article