क्रिकेट

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के लिए मिचेल स्टार्क ने भरी हुंकार, कहा ऐसा करना पड़े तो भी नहीं हटूंगा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन टीम की जीत के लिए जानिए क्या करने को हैं तैयार। उन्होंने मैच के चौथे दिन अपनी फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए भरी हुंकार।

Image

मिचेल स्टार्क

Photo : AP

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पीठ की अपनी चोट की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह फिट हैं और भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को अगर जरूरत हुई तो वह 20 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। मेलबर्न क्रिकेट मैदान में बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन स्टार्क को अपनी पीठ को सहलाते हुए देखा गया।

पूरी तरह हूं फिट, कुछ नहीं कर रहा है परेशान

स्टार्क ने रविवार को चौथे दिन के खेल के बाद ‘एबीसी नेटवर्क’ से कहा,'हमारे पास कल 98 ओवर हैं और हम देखेंगे कि यह मैच कैसे आगे बढ़ता है। मैं दूसरी पारी के लिए बिल्कुल तैयार हूं। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो मुझे परेशान कर रही है।'

20 ओवर गेंदबाजी करने के लिए भी हूं तैयार

उन्होंने कहा,'मैं अब भी अपनी पूरी गति से गेंदबाजी कर रहा हूं इसलिए मुझे किसी तरह की चिंता नहीं है। अगर मुझे कल 20 (ओवर) फेंकने की जरूरत होगी, तो मैं 20 ओवर गेंदबाजी करुंगा।'

क्या ऑस्ट्रेलिया को घोषित कर देना चाहिए थी पारी

यह मैच बराबरी पर है और ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन नौ विकेट पर 228 रन बनाकर 333 रन की बढ़त बना ली है और एक दिन का खेल बाकी है। स्टार्क से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया को जीत का अधिक मौका बनाने के लिए पारी घोषित कर देना चाहिये थी तो उन्होंने कहा,'आपको यह (कप्तान) पैट कमिंस से पूछना होगा... आपको उनकी सोच पर भरोसा करना होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article