क्रिकेट

मिकी ऑर्थर बनेंगे पहले ऑनलाइन कोच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप तक देंगे ट्रेनिंग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 02:20 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान जबसे नजम सेठी ने संभाली है तब से पीसीबी के फैसलों ने सबका ध्यान खींचा है। पीसीबी द्वारा लिया गया नया फैसला भी थोड़ा अलग है। रिपोर्ट्स की मानें तो मिकी ऑर्थर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे, लेकिन इस बार वह पूरे साल ऑनलाइन ट्रेनिंग देंगे।

Image

मिकी ऑर्थर

Photo : Twitter

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कमान जबसे नजम सेठी ने संभाली है तब से उनके फैसलों ने लगातार फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीसीबी ने जो नया अपडेट दिया है वह क्रिकेट वर्ल्ड में अपने तरह का नया और पहला प्रयोग होगा। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मिकी ऑर्थर को दोबारा कोच बनाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस बार उनका रोल थोड़ा अलग होगा।

पहले ऑनलाइन कोच बनेंगे मिकी ऑर्थर

पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग दे चुके ऑर्थर इस बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे। ऑर्थर की गिनती पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे सफल कोचों में से एक के तौर पर होती है। उन्होंने 2016 से 2019 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग दी। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

अब एक बार फिर वह इस टीम से जुड़ रहे हैं। हाल ही में सकलैन मुश्ताक का कांट्रैक्ट टीम के साथ खत्म हुआ है, जिसके बाद पीसीबी द्वारा ऑर्थर को टीम से जोड़ने की तैयारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पूरे साल टीम से जुड़े रहेंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 जोकि भारत मे होने वाला है। उस दौरान वह टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन उससे पहले वह ऑनलाइन ही मौजूद रहेंगे। कहा यह जा रहा है कि ऑर्थर इंग्लिश काउंटी डर्बीशायर को छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

शाहिद अफरीदी ने बताया फैसले को बेतुका

पीसीबी के इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके शाहिद अफरीदी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का यह फैसला उनके समझ से परे है। उन्होंने कहा 'उन्हें नहीं पता कि किस तरह की कोचिंग होने वाली है और बोर्ड की योजना क्या है? इतना ही नहीं उन्होंने बोर्ड के विदेशी कोच को तरजीह देने पर भी सवाल खड़े किए हैं और कहा कि पाकिस्तान में भी कई अच्छे कोच हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article