क्रिकेट

WPL 2025: लगातार तीसरा फाइनल क्यों हार गई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, कोच ने बताई वजह

WPL 2025 Final DC W vs MI W: मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी WPL ट्रॉफी जीत ली। आखिरी ओवर में दिल्ली को 14 रन की दरकार थी, लेकिन स्टार ऑलराउंडर नैट सीवर ब्रंट ने केवल 5 रन दिए और अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

Image

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- X)

WPL 2025 Final DC W vs MI W: दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी और उनकी शानदार रणनीति की तारीफ की, जिससे उन्होंने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 2025 का खिताब अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 149/7 रन ही बना पाई, जिसमें दिल्ली के लिए मरिजाने काप, जेस जोनासन और एन. श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, दिल्ली की बल्लेबाजी कमजोर रही। मरिजाने काप (40 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 रन) के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं, और पूरी टीम 20 ओवर में 141/9 रन ही बना पाई।

हम दबाव के कारण हारे- कोच

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने महिला प्रीमियर लीग में लगातार तीसरा फाइनल हारने के बाद कहा कि शायद उनकी टीम दबाव का सामना नहीं कर सकी ।दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ रन से चूक गई । इससे पहले दो सत्रों में उसे आरसीबी और मुंबई ने ही हराया था ।कोच ने मैच के बाद कहा कि 'सभी बहुत आहत हैं । मुझे लगता है कि इस विकेट पर 150 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था । बड़ा मैच , फाइनल खेलने का दबाव शायद खिलाड़ी झेल नहीं पाये लेकिन मुंबई को जीत का श्रेय जाता है जिन्होंने इस स्कोर का भी बचाव कर लिया ।उन्होंने कहा कि 'उन्होंने हमारे लिये काफी कठिन कर दिया और हम कभी दबाव बना नहीं पाये ।'

पिछले दो फाइनल का नहीं था दबाव

कोच ने कहा कि पिछले दो फाइनल हारने का उनकी टीम पर कोई मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं था । उन्होंने कहा कि 'सभी लड़कियां काफी सकारात्मक थीं । मैं उन्हें दोष नहीं देता । ऐसी नकारात्मक बातें हो रही थी कि पिछले दो फाइनल हारने का कोई दबाव है लेकिन ऐसा नहीं था । वे सभी काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरी थीं।'

उन्होंने कहा कि 'कोई मानसिक गतिरोध नहीं था । हमने इस विकेट पर उन्हें 149 रन पर रोक दिया जबकि 180 रन बन सकते थे । हम हार से आहत हैं और आत्ममंथन में समय लगेगा कि गलती कहां हुई । लगातार दो कड़े मुकाबले खेलें हैं और यह इतना करीबी मैच था कि बस आठ रन यानी दो चौकों के अंतर से हारे।'

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article