क्रिकेट

MI vs RCB Match Live Streaming: रोहित और विराट की भिड़ंत, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs RCB Match Live Streaming: आईपीएल में आज दो मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला लखनऊ और गुजरात का मुकाबला होना है। दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा

Image

मुंबई और बेंगलुरु (साभार-X)

MI vs RCB Match Live Streaming: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई इंडियंस लगातार दो मुकाबला हार कर यहां पहुंची है तो आरसीबी को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को दिल्ली और राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आज के मुकाबले में रोहित और विराट एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। दोनों के सामने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। आज का मुकाबला दोनों के लिए खास है और देखना दिलचस्प होगा कि वर्चस्व की इस लड़ाई में जीत किसकी होगी? वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत इस मुकाबले को और रोचक बनाएगी। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु का मैच (MI vs RCB Match Date)

मुंबई और बेंगलुरु का मैच 11 अप्रैल यानी रविवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु का मैच (MI vs RCB Match Venue)

मुंबई और बेंगलुरु के बीच आज का मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु का मैच (MI vs RCB Match Timing)

मुंबई और बेंगलुरु के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु का मैच (MI vs RCB Match On Tv)

मुंबई और बेंगलुरु के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में मुंबई और बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (MI vs RCB Match Live Streaming)

मुंबई और बेंगलुरु के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article