MI-W vs GG-W, WPL 2025 Match Updates, Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women Match Live Streaming: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में एक बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और खिताब के लिए दिल्ली कैपिटल्स भिड़ने उतरेगी। मुंबई इंडियंस की टीम को मौजूदा लीग में 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात जायंट्स की टीम को 8 मैचों में 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही, जबकि गुजरात की टीम 8 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बना ली है।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Match Date)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार (13 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Match Venue)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Match Time)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का एलिमिनेटर मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL के एलिमिनेटर मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Match Match On Tv)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL के एलिमिनेटर मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL के एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai Inians Women vs Gujarat Giants Women WPL 2025 Match Live streaming)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL के एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार(Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।
