क्रिकेट

MI vs DC, WPL 2025 LIVE Telecast: मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का दूसरा मुकाबला (15 फरवरी, 2025) को पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के दूसरे मुकाबले को आप घर बैठे कब और कहां लाइव देख सकते हैं आइए जानते हैं।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स विमेंस प्रीमियर लीग 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs DC, WPL 2025 Match Updates, Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मुकाबला वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Vadodara International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। सीजन के दूसरे मुकाबले में पहली बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। इस मैच में मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) संभालेंगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (Meg Lanning) के हाथों में होगी। पहले सीजन में खिताबी जीतने वाली मुंबई इंडियन्स तीसरे आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स भी जीत के साथ अपना खाता तीसरे सीजन में खोलना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वडोदरा में खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?

मुंबई इंडियन्स विमेंस का स्क्वॉड(Mumbai Indians Squad for WPL 2025)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हैली मैथ्यूज, अमेलिया केर, सैइका इशाक, पारुनिका सिसौदिया, शबनम इस्माइल, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, क्लो ट्रायॉन, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, अक्षिता माहेश्वरी, कीर्तन बालाकृष्णन, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैडिन डि क्लार्क।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squad for WPL 2025)

जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप, मेग लैनिंग(कप्तान), एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, श्रीचारणी, जेस जोनासेन, राधा यादव, मिन्नू मणि, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु, एन. चरणी, नंदिनी कश्यप, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs DC Head to Head in WPL)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में 5 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से 3 मुकाबलों में मुंबई को जीत मिली जबकि दो में दिल्ली की टीम विजय हासिल करने में सफल रही थी। मुंबई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ थोड़ा सा भारी है।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL का मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Date)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (15 फरवरी 2025) को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Venue)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL का दूसरा मुकाबला वडोदरा के वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Time)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Match On Tv)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2025 Match Live Streaming)

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article