क्रिकेट

WPL 2026: इतिहास की दहलीज पर मेग लैनिंग, 58 रन बनाते ही हासिल करेंगी बड़ी उपलब्धि

WPL 2026: यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग के पास गुजरात के खिलाफ मुकाबले में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है। वह इस जादूई आंकड़े से केवल 48 रन दूर है। अब तक वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं।

Image

मेग लैनिंग (साभार-WPL)

महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को पहला डबल हेडर खेला जा रहा है। यह मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच है, जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच नवी मुंबई के डा. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग के पास गुजरात के खिलाफ मैच में एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है। मेग लैनिंग महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती तीनों सीजन (2023-2025) दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान खेलीं हैं। नीलामी के बाद इस सीजन में वह यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा हैं। लैनिंग की कप्तानी और बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए यूपी ने भी उन्हें कप्तान बनाया है। लैनिंग यूपी की कप्तान के तौर पर शनिवार को जब गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरेंगी तो एक खास क्लब में शामिल होने का उनके पास मौका होगा।

पिछले तीन सीजन में लैनिंग ने 27 मैचों की 27 पारियों में 9 अर्धशतक की मदद से 952 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में अगर वह 48 या उससे अधिक रन बनाती हैं, तो उनके लीग में 1,000 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाली वह लीग की दूसरी बल्लेबाज बन सकती हैं। लैनिंग पारी की शुरुआत करती हैं, इसलिए उनके पास 1,000 रन के आंकड़े को छूने का पूरा मौका होगा।

इसके अलावा, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लैनिंग लीग की दूसरी सफल बल्लेबाज भी बन सकती हैं। वह दूसरे नंबर पर मौजूद एलिस पेरी से मात्र 20 रन पीछे हैं। 21 रन बनाते हीं वह पेरी से आगे हो जाएंगी। महिला प्रीमियर लीग में नेट साइवर ब्रंट एकमात्र ऐसी बल्लेबाज हैं जिनके नाम 1,000 या उससे अधिक रन हैं। ब्रंट ने अब तक खेले 30 मैचों की 30 पारियों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1,031 रन बनाए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article