क्रिकेट

UAE vs NZ: यूएई के खिलाफ मार्क चैपमैन और मिचेल की जुगलबंदी, लपका यादगार कैच; देखें वीडियो

यूएई की पारी का 15वां ओवर मिचेल सेंटनर करने आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर यूएई के बल्लेबाज अलीशान शराफू ने डीप मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े मार्क चैपमैन ने फुर्ती का गजब नमूना पेश किया। साथ ही प्रजेंस ऑफ माइंड का भी। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ जुगलबंदी कर फैंस को एक यादगार कैच का लुत्फ दिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल की जुगलबंदी- फोटो- जियो हॉटस्टार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को उड़ते हुए तो कई बार देखा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ मार्क चैपमैन सुपरमैन बन गए। उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर एक यादगार कैच लपका। चैपमैन का प्रजेंस ऑफ माइंड और फुर्ती का गजब नमूना पेश किया, जिसके देख स्टेडियम में बैठे फैंस ने दांतो तले अपनी अंगुलियां दबा लीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने यूएई की चुनौती है। चेन्नई चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूएई की शुरुआत खराब रही। 12 रन के स्कोर पर टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

दूसरे विकेट के लिए की 107 रन की साझेदारी

दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिए 77 गेंद पर 107 रन की शतकीय साझेदारी कर डाली। इस बीच अलीशान शराफू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी बनाने के बाद अलीशान शराफू ने आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, कप्तान मिचेल सेंटनर ने शराफू की पारी पर ब्रेक लाई। लेकिन इसमें ज्यादा योगदान मार्क चैपमैन ने दिया।

मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल की जुगलबंदी

यूएई की पारी का 15वां ओवर मिचेल सेंटनर करने आए। दूसरी गेंद पर अलीशान शराफू ने गेंद को डीप मिड-विकेट की तरफ जोरदार शॉट लगाया और बाउंड्री के किनारे खड़े चैपमैन ने छलांग लगाकर उसे लपक लिया। हालांकि, लैंड होते समय वह बैलेंस नहीं बना पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने गेंद को डीप में खड़े डेरिल मिचेल की तरफ उछाल दी। मिचेल ने बिना गलती के आसान कैच लपका। शराफू 47 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड का दूसरा मैच

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। मोहम्मद वसीम 66 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट हेनरी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में दूसरा मैच है। इससे पहले अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!