नई दिल्ली स्थिति अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक ने 3 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। बॉस डी लीडे को भी दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 16 के स्कोर पर गिर गया। इसके बाद माइकल लेविट और बॉस डी लीडे के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। माइकल 28 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरे छोर से ऑलराउंडर बॉस डी लीडे लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने कॉलिन कॉलिन एकरमेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंद पर 70 रन जोड़े। एकरमेन 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर आए।
साधी हुई बल्लेबाजी करते हुए बॉस डी लीडे ने 38 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जिससे टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में मदद मिली। दोनों के बीच 24 गेंद पर नाबाद 43 रन की साझेदारी हुई है।
बॉस डी लीडे 48 गेंद पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान एडवर्ड 9 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे और नीदरलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप में 10 या उससे अधिक मैच जीतने वाली पहली एसोसिएट टीम बन गई है। नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 11 जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर में स्कॉटलैंड मौजूद है। उसने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 जीत दर्ज की है। पांच जीत के साथ अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है। हालांकि, अफगानिस्तान अब एसोसिएट नेशन नहीं रहा, क्योंकि उसके टेस्ट का दर्ज मिल चुका है।
नीदरलैंड की जीत के सबसे खास बात यह है कि उसने 11 में से 8 मैच रन चेज करते हुए दर्ज की है। नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड की जीत उसकी T20 वर्ल्ड कप में विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। नीदरलैंड ने नामीबिया को 8 विकेट से मात दी। इससे पहले नीदरलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। नीदरलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।