IPL 2026: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य था, लेकिन कोलकाता की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 163 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान कोलकाता के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर का 4000 रन पूरे कर लिए।
टूट गया एमएस धोनी का रिकॉर्ड
मनीष पांडे ने 16 गेंद में 25 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। इस पारी के दम पर मनीष पांडे ने 4000 रन पूरे किए। मनीष ने सबसे धीमे 4000 रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 157 पारी में 4000 रन पूरे किए थे, जबकि मनीष पांडे ने इसके लिए धोनी से 7 पारी ज्यादा खेले। मनीष ने 164वें पारी में यह आंकड़ा पार किया। इस मामले में टॉप पर दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने 4000 रन बनाने के लिए 188 पारी खेली।
सबसे धीमा 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
188 - दिनेश कार्तिक169 - अंबाती रायडू
164 - मनीष पांडे*
157 - एमएस धोनी
153 - रॉबिन उथप्पा
152 - संजू सैमसन
