क्रिकेट

महाराष्ट्र सरकार ने किया टीम इंडिया के लिए करोड़ों के पुरस्कार का ऐलान

विधानसभा में विशेष सम्मान समारोह के आयोजन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के लिए करोड़ों के पुरस्कार का ऐलान किया है।

Image

रोहित शर्मा को सम्मानित करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र सरकार ने किया 11 करोड़ के पुरस्कार का ऐलान
  • महाराष्ट्र सदन में रोहित सहित मुंबई के चार अन्य प्लेयर्स का हुआ सम्मान
  • रोहित शर्मा ने विधानसभा को किया संबोधित

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब रोमांचक अंदाज में अपने नाम करके इतिहास रच दिया। टीम इंडिया दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली न केवल दूसरी टीम बनी बल्कि अपना 11 साल से आईसीसी स्पर्धाओं में चल रहे खिताबी सूखे को भी खत्म कर दिया। ऐसे में स्वदेश वापसी के बाद टीम का जमकर स्वागत हो रहा है। गुरुवार को नई दिल्ली में टीम इंडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इसके बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची जहां नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया के विक्ट्री परेड में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी।

सीएम एकनाथ शिंदे ने की खिलाड़ियों से मुलाकात

इसी क्रम में शुक्रवार को टीम इंडिया के महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले चार खिलाड़ियों रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और सूर्यकुमार कुमार यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे भी साथ थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा को संबाधित भी किया।

11 करोड़ की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

विधानसभा में आयोजित विशेष कार्यक्रम के बाद महाराष्ट्र सरकार ने विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्यों के लिए 11 करोड़ रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया। इससे पहले गुरुवार को बीसीसीसीई ने गुरुवार को विक्ट्री परेड के आयोजन के बाद वानखेड़े स्टेडियम में 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि टीम इंडिया को दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article