क्रिकेट

LSG vs DC Playing 11: आज आईपीएल में टकराएंगे दो दोस्त, दिल्ली और लखनऊ की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

LSG vs DC Playing 11: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की कमान ऋषभ पंत के पास है जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के पास है। आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

Image

लखनऊ और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

LSG vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये दो ऐसी टीम है, जिसके हाथ अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं लगी है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले बार लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी में संघर्ष किया था, जिस कमी को इस टीम ने दूर कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी रणनीति में थोड़े बदलाव किए हैं। पहले मुकाबले में दोनों टीमों के पास परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी।

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सीजन के शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने साफ कर दिया कि इस बार केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। राहुल का साथ पृथ्वी शॉ या पथुम निसांक में से कोई एक खिलाड़ी दे सकता है। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास ढेरों विकल्प हैं। मिडिल ऑर्डर में दिल्ली के पास ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, अभिषेक पोरेल और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी हैं। फिनिशर के तौर पर इस टीम के पास आशुतोष शर्मा जैसा मंझा हुआ खिलाड़ी है जो अपनी काबिलियत साबित कर चुका है।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल स्टार्क का टीम से ना जुड़ पाना चिंता का विषय है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो इस बार टीम से आकिब नबी जुड़े हैं जो रणजी में अपना दमखम दिखा चुके हैं। इसके अलावा यॉर्कर किंग टी.नटराजन, मुकेश कुमार, लुंगी एन्गिडी और काइल जैमिसन हैं। स्पिन गेंदबाजी में टीम के पास अक्षर पटेल और कुलदीप जैसे विकल्प हैं।

दूसरी तरफ लखनऊ की बात करें इस बार टीम ज्यादा बैलेंस नजर आ रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का भी प्रमोशन हुआ है। पिछले सीजन में चौथे नंबर पर पंत कोई कमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की तो उनके बल्ले से शतक निकला। इस बार वह नंबर 3 पर ही बैटिंग करते नजर आएंगे। उनके नंबर 3 पर आने से निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

गेंदबाजी में यह टीम पिछले सीजन की तुलना में ज्यादा सशक्त लग रही है। मोहम्मद शमी के अलावा इस टीम में मोहसिन खान, आवेश खान और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी हैं जो मैच पलटने का दम रखते हैं। स्पिन गेंदबाजी में टीम का प्रमुख हथियार दिग्वेश सिंह राठी होंगे। इसके अलावा एम सिद्दार्थ का भी विकल्प लखनऊ के पास होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI Today Match)

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, जोश इंगलिस, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव और मोहम्मद शमी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI Today Match)

केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, समीर रिजवी, नीतिश राणा, आकिब नबी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

लखनऊ और दिल्ली की टीम (LSG vs DC Team)

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान ), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article