क्रिकेट

DC vs CSK Highlights, IPL 2023: दिल्ली को घर में हराकर चेन्नई ने किया प्लेऑफ का टिकट पक्का

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 20, 2023, 07:36 PM IST

IPL 2023, DC vs CSK Highlights: आईपीएल के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने 224 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार- IPL/BCCI)

IPL 2023, DC vs CSK Live Cricket Score Online Updates: आईपीएल के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में अपना टिकट पक्का कर लिया है। चेन्नई ने 12वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। दिल्ली के सामने जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य था, लेकिन चेन्नई की गेंदबाजी के सामने डेविड वॉर्नर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और 20 ओवर में टीम 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। डेविड वॉर्नर ने 58 गेंद पर सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने 3, महेश तीक्ष्णा और मथिसा पाथिराना ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से रुतुराज गायकवाड ने 79 और डेवॉन कॉनवे ने 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 5 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने। विकेट गिरने का सिलसिला यही नहीं रुका। पावरप्ले में दिल्ली 3 विकेट गंवा चुकी थी। उसके बाद एक तरफ से डेविड वॉर्नर डटे रहे और दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरता चला गया। दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत धमाकेदार रही। रुतुराज गायकवाड और डेवॉन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 85 गेंद में 141 रन की साझेदारी की। गायकवाड 50 गेंद में 79 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें चेतन सकारिया ने राइली रुसो के हाथो कैच कराया। दूसरे विकेट के लिए कॉनवे ने दुबे के साथ मिलकर 54 रन जोड़े। दुबे 22 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने। जल्द ही चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा जब डेवॉन कॉनवे 52 गेंद पर 87 रन की पारी खेलकर ऑनरिक नॉर्खिया का शिकार बने।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article