क्रिकेट

All England Open 2025: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, को मालविका को करना पड़ा हार का सामना

All England Open 2025: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पीवी सिंधू पहले ही दौर में हारकार बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में लक्ष्य सेन ने फैन को मेडल की उम्मीद है।

Image

लक्ष्य सेन (साभार-BAI)

All England Open 2025: भारत के लक्ष्य सेन ने बृहस्पतिवार को यहां आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर उलटफेकर करते हुए पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला एकल खिलाड़ियों का अभियान मालविका बंसोड के हारने के बाद समाप्त हो गया। लक्ष्य ने एक तरफा मुकाबले में क्रिस्टी को 21-13 21-10 से पराजित करने में महज 36 मिनट लगाए। इस जीत से लक्ष्य का क्रिस्टी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 3-4 हो गया है।

पेरिस ओलंपिक के बाद लक्ष्य तीसरे वरीय क्रिस्टी के खिलाफ पहली दफा खेल रहे थे। लक्ष्य ने शुरू से ही दबदबा बनाया और आसानी से जीत दर्ज की।

वहीं मालविका प्री क्वार्टरफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गईं। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची को दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी मालविका महज 33 मिनट में 21-16 21-13 से हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। यामागुची का अब मालविका के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 4-0 हो गया है।

इससे पहले बुधवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी महिला एकल से बाहर हो गई थीं। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद कोर्ट पर लौटे सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 21 . 15 से हराया।

अब उनका सामना चीन के हाओ नान शि और वेइ हान जेंग से होगा। जीत के बाद सात्विक ने अपनी ऊंगली आसमान की ओर उठाई और ऊपर देखते रहे । शायद अपने पिता को तलाश रहे थे। उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन है लेकिन जीवन ऐसा ही है।’’

सात्विक ने दुख के क्षण में साथ रहने के लिये चिराग को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘वह उस समय मेरे घर आया । हमने थोड़ा अभ्यास किया और मैं उसका शुक्रगुजार हूं । वह मेरी चोट के समय भी मेरे साथ था । उसके माता पिता और हमारे कोच भी आये । मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि वे हमारे यहां आये।’’चिराग ने कहा ,‘‘ सात्विक ने इतना सब झेला और यहां खेलने का फैसला किया । कोई और ऐसा नहीं कर सकता था । वह काफी मजबूत है और मुझे गर्व है कि वह मेरा जोड़ीदार है ।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article