क्रिकेट

Pakistan Super League: धाकड़ गेंदबाज की टीम लाहौर कलंदर्स ने दूसरी बार जीता पीएसएल का खिताब

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 01:05 PM IST

PSl 2023 Highlights, Lahore Qalandars vs Multan Sultans: लाहौर कलंदर्स की टीम ने पाकिस्तान सुपर लीग के खिताब पर एक बार फिर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को मैच के आखिरी गेंद पर एक रन से हराया। टीम की यह लीग में लगातार दूसरी जीत है।

Image

लाहौर कलंदर्स की टीम। (फोटो - लाहौर कलंदर्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Lahore Qalandars vs Multan Sultans, PSl 2023 Highlights : फटाफट क्रिकेट का रोमांच पाकिस्तान क्रिकेट लीग में देखने को मिला। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर एक बार की चैम्पियन मुल्तान सुल्तांस को मैच के आखिरी गेंद पर एक रन से हराकर खिताबा अपने नाम किया। टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम मुल्तान सुल्तांस की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

कलंदर्स के कप्तान का ऑलराउंड प्रदर्शन

लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने खिताबी मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। शाहीन टीम के लिए रन बनाने के साथ सही समय पर टीम को सफलता भी दिलाई। अब्दुला शफीक ने अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 40 गेंद पर 8 चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन बनाए। टीम के कप्तान शाहीन ने 293.33 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मुल्तान के उस्मा मीर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

मुल्तान ने भी दिखाया दम

जवाब में खेलने उतरी मुल्तान सुल्तांस ने भी लाहौर कलंदर्स को दम दिखाया। लेकिन मैच पर कब्जा जमाने में असफल रही। मुल्तान सुल्तांस की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। रिले रूसो ने 32 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान पांच चौकों की मदद से 34 रन बनाए।

इन्हीं टीमों के बीच हुआ था मैच

लीग के पिछले सीजन यानी 2022 में भी लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को 42 रन से हराकर पहली बार चैम्पियन बनी थी। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लाहौर ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुल्तान सुल्तांस की टीम 19.3 ओवर में 138 पर ढेर हो गई थी। वहीं, 2021 में मुल्तान सुल्तांस की टीम चैम्पियन बनी थी। टीम ने पेशावर जाल्मी को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article