WI vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के उभरते हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया। टॉस से पहले उन्हें डेब्यू कैप दी गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले मफाका ने डेब्यू के साथ ही एक नया इतिहास बनाया है। वह साउथ अफ्रीका की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए है। उन्होंने केवल 18 साल 137 दिन की आयु में यह डेब्यू किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विक्टर मिसांग के नाम था जिन्होंने साल 1999 में वनडे डेब्यू 18 साल 314 दिन की उम्र में किया था। मफाका ने 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मजे की बात यह है कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मफाका को अपने ही देश में आयोजित SAT20 में खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला।
क्रिकेट
WI vs SA 1st T20: जूनियर रबाडा ने मैदान पर उतरते ही तोड़ा 25 साल पुराना रिकॉर्ड
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Aug 24, 2024, 01:04 AM IST
