क्रिकेट

लगा जैसे परिवार का सदस्य चला गया..ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर शेन वॉर्न को लेकर भावुक हुए कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav on Shane Warne: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया और वहां शेन वॉर्न की प्रतिमा के साथ तस्वीर खिंचावाई। इस दौरान कुलदीप यादव भावुक नजर आए और शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई सदस्य चला गया।

Image

कुलदीप यादव (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया पहुंचे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव
  • कुलदीप ने शेन वॉर्न की प्रतिमा के साथ तस्वीर खिंचवाई
  • वॉर्न के निधन पर कुलदीप यादव ने दिया भावुक बयान

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने खुलासा किया है कि दो साल पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के निधन से उन्हें लगा कि जैसे उन्होंने अपने परिवार का कोई सदस्य खो दिया क्योंकि उनका हमेशा मानना था कि उनके बीच एक मजबूत रिश्ता था।

ऑस्ट्रेलिया की संक्षिप्त पारिवारिक यात्रा पर आए कुलदीप ने अपने आदर्श क्रिकेटर के घरेलू मैदान प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा किया, जहां उन्होंने स्टेडियम के बाहर वॉर्न की प्रतिमा के साथ फोटो खिंचवाई।

कुलदीप ने कहा, ‘‘शेन वॉर्न मेरे आदर्श थे और मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था। जब भी मैं वॉर्न के बारे में सोचता हूं तो मैं भावुक हो जाता हूं। ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।’’

उन्होंने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में छुट्टियां बिताने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article