क्रिकेट

गुस्से में कुलदीप यादव बीच मैदान अंपायर पर भड़क उठे, देखिए VIDEO

Kuldeep Yadav Angry On Umpire: आईपीएल 2025 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान विकेट लेने के लिए दिल्ली के गेंदबाज अंत तक जूझते ही रहे। इसी बीच कुलदीप यादव इतना नाराज हो गए कि अंपायर से ही भिड़ते नजर आए। यहां देखिए उस पल का वीडियो।

Image

कुलदीप यादव अंपायर पर भड़के (X)

दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान, दिल्ली के गेंदबाजों को साई सुदर्शन (61 गेंदों पर 108 रन) और शुभमन गिल (53 गेंदों पर 93 रन) के बीच की साझेदारी को तोड़ने में संघर्ष करना पड़ा और अंत में गुजरात टाइटंस ने मैच 10 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि उसके साथ-साथ पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

गुजरात की पारी के दौरान दिल्ली के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी पहली गेंद पर आपा खो दिया। स्पिनर को आठवें ओवर में आक्रमण पर लाया गया था। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर साई सुदर्शन को आउट देने की अपील की थी। ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा इसे नॉट-आउट दिए जाने के बाद, कप्तान अक्षर पटेल ने फैसले को चुनौती देने का फैसला किया।

अंपायर के फैसले के कारण सुदर्शन को नॉट-आउट घोषित कर दिया गया। गुस्से में कुलदीप ने अपनी निराशा व्यक्त की और अंपायर केयूर केलकर से भिड़ गए। उन्हें जल्द ही उनके साथी अक्षर पटेल और फाफ डु प्लेसिस ने शांत किया।

सुदर्शन ने 61 गेंदों पर 108 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने 93 रनों की पारी खेली। सलामी जोड़ी ने 205 रनों की साझेदारी कर कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया।

जीटी के अब 12 मैचों में 18 अंक हैं। इस हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना अब बहुत कम है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार को ही बाहर होना पड़ सकता है। मुंबई इंडियंस बुधवार (21 मई) को एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी। मुंबई इंडियंस के लिए जीत उन्हें चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए प्रमुख स्थिति में ला देगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article