क्रिकेट

KKR vs LSG Aaj Ke Match Ki Playing 11: कोलकाता की प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, लखनऊ में बदलाव की उम्मीद नहीं

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंन्स में खेला जाएगा। कोलकाता को अपनी पहली जीत की तलाश है। पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। जानिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Image

केकेआर बनाम एलएसजी प्लेइंग इलेवन।

आईपीएल 2026 में लय हासिल करने के लिए जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उतरेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत दर्ज करने का इरादे से उतरेगी। साथ वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

केकेआर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसका सामना मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज से होगा, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट किया था।

केकेआर के लिए वापसी आसान नहीं

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह सीधी सीम गेंदबाजी और गेंद की स्विंग कराने में माहिर हैं तथा वह ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है। हालांकि, उनके अच्छी खबर है कि नरेन ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले नरेन को अभ्यास करते देखा गया था और संभावना है कि वह रोवमन पॉवेल की जगह टीम में वापसी करें। हालांकि, उंगली की चोट के कारण पिछला मैच न खेल पाने वाले चक्रवर्ती के खेलने पर संदेह बना हुआ है।

लखनऊ में बदलाव की उम्मीद नहीं

वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीसरे तेज गेंदबाज को रोटेट किया है, जिसमें मोहसिन खान ने पहला मैच और आवेश खान ने दूसरा मैच खेला। पिछला मैच जीतने के बाद एलएसजी के टीम में कोई बदलाव होने की संभावना कम है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी और मैच जिताने वाला अर्धशतक बनाने के बाद उनके उसी स्थान पर बने रहने की संभावना है।

KKR vs LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article