क्रिकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल शेड्यूल, KKR IPL Timetable 2025: डिफेंडिंग चैम्पियन KKR का पहला मुकाबला 22 मार्च को, देखें पूरा शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 16, 2025, 05:55 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल शेड्यूल 2025, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11, केकेआर का मैच आईपीएल में कब-कब और किस दिन होगा यहाँ देखें, Kolkata Knight Riders (KKR) TATA IPL 2025 Full Schedule others Details in Hindi, (कोलकाता नाइट राइडर्स के सभी मैचों की जानकारी यहां अपडेट की जाएगी।): आईपीएल ( IPL 2025) के नए सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियंस कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 000 तारीख को 000 जगह खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आइए केकेआर के फुल शेड्यूल पर नजर डालते हैं।

Image

KKR Full Schedule 2025: कोलकाता नाइटराइडर्स का फुल शेड्यूल। (फोटो- IPL/BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल शेड्यूल 2025, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11 यहां से देखें: डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार है। बीसीसीआई (BCCI)ने रविवार (16 फरवरी 2025) को आईपीएल 2025 (IPL 2025) शेड्यूल का ऐलान किया। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम अपने अभियान की शुरुआत ओपनिंग मैच से होगी। यह मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यहां टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर ( RCB) से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

कोलकाता का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। टीम आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। टीम अपने लय को फिर से दोहराना चाहेगी और खिताब अपने पास रखने की कोशिश करेगी। आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर टीम उतरी थी। ऑक्शन के बाद श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स टीम से जुड़ गए और फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। टीम आईपीएल 2025 में नए कप्तान के साथ दम दिखाने उतरेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Kolkata Knight Riders (KKR) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)

तारीखदिन बनाम स्थानसमय
22 मार्चशनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरुकोलकाता7:30 PM
26 मार्चबुधवारराजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी7:30 PM
31 मार्चसोमवारमुंबई इंडियंसमुंबई7:30 PM
03 अप्रैलगुरुवारसनराइजर्स हैदराबादकोलकाता7:30 PM
06 अप्रैलरविवारलखनऊ सुपर जायंट्सकोलकाता3_30 PM
11 अप्रैलशुक्रवारचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई7:30 PM
15 अप्रैलमंगलवारपंजाब किंग्सनई चंडीगढ़7:30 PM
21 अप्रैलसोमवारगुजराज टाइटंसकोलकाता7:30 PM
26 अप्रैलशनिवारपंजाब किंग्सकोलकाता7:30 PM
29 अप्रैलमंगलवारदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली 7:30 PM
04 मई रविवारराजस्थान रॉयल्सकोलकाता3:30 PM
07 मई बुधवारचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता7:30 PM
10 मई शनिवारसनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद7: 30 PM
17 मई शनिवाररॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरूबेंग्लुरू7:30 PM

आईपीएल 2024 में ऐसा था केकेआर का प्रदर्शन (KKR Performance in IPL 2024)

डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का पिछला सीजन (IPL 2024) काफी शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को 14 लीग मुकाबलों में से 9 मैचों में जीत मिली थी, जबकि सिर्फ 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बारिश के कारण दो मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा था। टीम 20 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी और नॉकआउट में प्रवेश किया था।

केकेआर आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी लिस्ट (KKR IPL 2025 Auction Buys List)

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक।

End of Article