क्रिकेट

KL Rahul ने बताया अपना प्लान, इस तरह भारतीय टी20 टीम में करेंगे वापसी

KL Rahul On Indian T20 Team Comeback: भारत के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल भारतीय टी20 टीम में वापसी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपना प्लान भी सामने रख दिया है। केएल राहुल भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूप में खेलना चाहते हैं उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी करना है।

Image

केएल राहुल (BCCI/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • केएल राहुल ने जाहिर किया अपना प्लान
  • भारतीय टी20 टीम में वापसी करना चाहते हैं राहुल
  • आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके करेंगे वापसी

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (KL Rahul) भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूप में खेलना चाहते हैं उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी करना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम के लिए राहुल की खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन यह 32 वर्षीय बल्लेबाज इसको लेकर चिंतित नहीं है। राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘मेरा लक्ष्य निश्चित तौर पर टी20 टीम में वापसी करना है। मैं तीनों प्रारूप में खेलना चाहता हूं और इतने वर्षों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैं भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलना चाहता हूं जैसा कि कई वर्षों से कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं पिछले कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं तथा मैं जानता हूं कि एक खिलाड़ी के रूप में मैं अभी किस स्तर पर हूं और मुझे वापसी करने के लिए क्या करना है। इसके लिए मैं आईपीएल के नए सत्र का इंतजार कर रहा हूं।’’ राहुल ने 2022 से लेकर अब तक 12 टेस्ट मैच की 21 पारियों में केवल 514 रन बनाए और उनका औसत 25.7 रहा। इस बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि वह व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बजाय टीम को प्राथमिकता देते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘खिलाड़ी होने के नाते हम सभी स्वच्छंद होकर खेलना चाहते हैं। मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करता हूं उसका मैं पूरा आनंद लेता हूं। लेकिन मेरे लिए हमेशा टीम पहली प्राथमिकता रही है। यह मायने नहीं रखता कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरा नैसर्गिक खेल क्या है।’’

राहुल ने कहा,‘‘हमारा खेल टीम से जुड़ा है। अगर मैं टेनिस खेलता तो स्थिति अलग होती और तब मैं कह सकता था कि यह मेरा नैसर्गिक खेल है। लेकिन टीम खेल में यह पूरी तरह से भिन्न होता है। इसमें प्रत्येक मैच में टीम के लिए योगदान देने के लिए आपको अलग तरह की भूमिका और जिम्मेदारी निभानी होती है।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article