दिल्ली टेस्ट के खत्म होने के फौरन बाद बीसीसीआई के सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस स्क्वॉड में कोई बदलाव तो नहीं हुआ है, लेकिन केएल राहुल को उनकी खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दरअसल उनसे उप-कप्तानी छीन ली गई है। बाकी बचे दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में उप-कप्तान की जिम्मेदारी किसी भी खिलाड़ी को नहीं दी गई है। इसके अलावा वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बना दिया गया है।
क्रिकेट
Ind vs Aus: खराब फॉर्म के बाद केएल राहुल का हुआ 'Demotion' रोहित चुनेंगे उप-कप्तान
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Feb 20, 2023, 12:53 PM IST
