Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का छठा मुकाबला तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens Kolkata) में खेला जाएगा। कोलकाता नाईड राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन (Ishan Kishan) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमों को सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करके जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 20 मैच में केकेआर ने और 10 मैच में एसआरएच ने जीत दर्ज की है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। जिसमें एक-एक बार बाजी दोनों टीमों के नाम रही थी। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 80 रन के बड़े अंतर से हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच अबतक कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस ऐतिहासिक मैदान पर दोनों का 11 बार आमना सामना हुआ है जिसमें से 8 बार बाजी होम टीम कोलकाता के हाथ लगी है जबकि हैदराबाद की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल हुई है। इस लिहाज से देखें तो घरेलू मैदान पर केकेआर का एसआरएच के खिलाफ सिक्का चलता है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में भी केकेआर का पलड़ा आंकड़ों में भारी है। पांच में से चार मैच कोलकाता के पक्ष में जबकि केवल एक हैदराबाद के पक्ष में गया है।
| मैच | टीम 1 | टीम 2 | स्थान | समय | टॉस समय |
|---|---|---|---|---|---|
| 6वां मैच | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | ईडेन गार्डन्स, कोलकाता | शाम 7:30 बजे | शाम 7:00 बजे |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट (KKR vs SRH IPL Match Today Pitch Report)
आज कोलकाता और हैदराबाद की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा। कोलकाता की पिच पर रनों की जमकर बारिश होती है। गुरुवार को मैदान की उस पिच पर मैच खेला जाएगा जिसपर पिछले महीने टी20 विश्व कप 2026 का न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। पिच पर आम दिनों से ज्यादा घास मैच से पहले नजर आ रही है। ऐसे में पिच स्पिनर्स के बजाए तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद करेगी। पिच घास की वजह से जल्दी नहीं टूटेगी। ऐसे में एक अच्छा मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच दर्शकों को देखने को मिल सकता है। कोलकाता में गुरुवार को मौसम गर्म रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रात के वक्त मैच के दौरान तापमान 30 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। मैच के दौरान ऊमस ज्यादा रहेगी जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्मी की वजह से ओस की संभावना कम है।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता और हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Kolkata vs Kolkata IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज धमाकेदार भिड़ंत हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), ट्रेविस हेड(Travis Head), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klassen), ईशाम मलिंगा (Eshan Malinga) और जयदेव उनादकट (Jaydav Unadkat) पर नजरें रहेंगी। वहीं कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अलावा रिंकू सिंह(Rinku Singh), फिन ऐलन (Finn Allen), टिम सीफर्ड (Tim Seifert), वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन,वरुण चक्रवर्ती(Varun Chakaravarthy), और अंगकृष रघुवंशी(Angkrish Raghuvanshi) पर नज़रें रहेंगी।
कोलकाता और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Kolkata Indians Full Squad)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Kolkata Knight Riders Kolkata Full Squad)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
