आईपीएल के 19वें सीजन का छठा मुकाबला आज(2 अप्रैल, 2026) को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह आईपीएल 2026 में दूसरा मुकाबला है। सनराइजर्स हैदराबाद को सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ और कोलकाता नाईट राइडर्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में दोनों की नजर एक दूसरे के खिलाफ मौजूदा सीजन में जीत का स्वाद चखने की होगी। दोनों में से एक टीम का ये अरमान जरूर पूरा होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है आईपीएल इतिहास में भिड़ंत?
कोलकाता नाईट राइडर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (KKR vs SRH Head To Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 20 मैच में केकेआर ने और 10 मैच में एसआरएच ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच अबतक कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस ऐतिहासिक मैदान पर दोनों का 11 बार आमना सामना हुआ है जिसमें से 8 बार बाजी होम टीम कोलकाता के हाथ लगी है जबकि हैदराबाद की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। जिसमें एक-एक बार बाजी दोनों टीमों के नाम रही थी। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 80 रन के बड़े अंतर से हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से देखें तो घरेलू मैदान पर केकेआर का एसआरएच के खिलाफ सिक्का चलता है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में भी केकेआर का पलड़ा आंकड़ों में भारी है। पांच में से चार मैच कोलकाता के पक्ष में जबकि केवल एक हैदराबाद के पक्ष में गया है।
कोलकाता और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Kolkata Indians Full Squad)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Kolkata Knight Riders Kolkata Full Squad)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
