क्रिकेट

KKR vs PBKS Flashback: आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी से 15 ओवर में ही जीत गया था कोलकाता, उमेश ने झटके थे 4 विकेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 10:55 AM IST

KKR vs PBKS Flashback: आईपीएल के 53वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पंजाब इस मुकाबले को जीत कर प्लेऑफ की रेस में मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।

Image

आंद्रे रसेल और शिखर धवन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. कोलाकाता और पंजाब का मैच दोनों के लिए अहम
  2. पिछले सीजन में कोलकाता ने पंजाब को दी थी मात
  3. आंद्रे रसेल और उमेश यादव रहे थे जीत के हीरो

KKR vs PBKS Flashback: आईपीएल के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स अपने घर पर पंजाब किंग्स के सामने होगी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है तो कोलकाता 8 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। पंजा की जीत जहां उसे प्लेऑफ की रेस में और मजबूत बनाएगी वहीं कोलकाता सफर एक और हार से लगभग खत्म हो जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला मस्ट विन है।

कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी इसलिए भी है कि पिछले मुकाबले में उसन सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर तक चले मैच में हराया था। जेसन रॉय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वरुण चक्रवर्ती भी अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं।

पिछले सीजन की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। साल 2022 में दोनों टीम एक बार एक दूसरे से भिड़ी थी जहां कोलकाता ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। कोलकाता ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स को उस मुकाबले में हराया था।

उमेश यादव के सामने पंजाब का सरेंडर

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम उस मैच में पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई थी। भानुका राजपक्षे की 31 रन की पारी की बदौलत पंजाब 18.2 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई थी। कोलकाता की तरफ से उमेश यादव और टिम साउथी ने शानदार गेंदबाजी की थी। उमेश ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 तो साउथी ने 2 विकेट झटके थे।

जवाब में कोलकाता ने इस आसान से लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 33 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आंद्रे रसेल ने 31 गेंद में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article