क्रिकेट

KKR vs GT Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी कोलकाता नाईट राइडर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2025, 07:10 PM IST

KKR vs GT Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है जबकि कोलकाता 7वें पोजिशन पर है।

Image

आज का टॉस कौन जीता, कोलकाता और गुजरात का मैच (साभार-TNN)

KKR vs GT Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में है जहां केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि कोलाकाता की टीम 7वें पोजिशन पर है। आखिरी मुकाबले में कोलकाता को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुजरात ने आखिरी मुकाबले में दिल्ल कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था।

क्या कहते हैं ईडेन गार्डन्स के आंकड़े

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता और गुजरात की टीमों के बीच सिर्फ 3 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में 2 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है जबकि सिर्फ 1 मैच में कोलकाता की टीम गुजरात को हराने में सफल हो पाई है। ईडेन गार्डन्स मैदान की बात करें तो इस मैदान पर अब तक कुल 96 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 40 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 55 मुकाबला चेज करने वाली टीम के नाम रहा है। इस मैदान का औसत स्कोर 163-167 रहा है।

केकेआर बनाम जीटी टॉस का समय (KKR vs GT Toss Time)

केकेआर बनाम जीटी के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

केकेआर बनाम जीटी टॉस की जगह (KKR vs GT Toss Venue)

केकेआर बनाम जीटी के बीच आज का मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

केकेआर बनाम जीटी आज का टॉस किसने जीता (KKR vs GT Toss Win Today)

केकेआर बनाम जीटी के बीच आज का मैच के टॉस कोलकाता ने जीता।

गुजरात और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीप), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

End of Article