KKR vs GT Live Scorecard: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में आज तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने गुजरात टाइटन्स की चुनौती थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और उन्होंने कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए और गुजरात को 248 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 218 रनों तक ही पहुंच पाई और 29 रनों से मैच हार गई।
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड-टू-हेड के आंकड़े (KKR vs GT Head To Head)
इस मुकाबले से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से एक मुकाबला केकेआर ने जीता है, जबकि 4 मैचों में गुजरात की टीम विजयी हुई है। जबकि दोनों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इन दोनों टीमों के बीच इसी सीजन एक मैच खेला जा चुका है, जिसमें 17 अप्रैल 2026 को गुजरात को जीत मिली है। गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 16 अंक लेकर पाॅइंट्स टेबल में इस समय दूसरे स्थान पर है। वहीं, केकेआर की टीम 11 मैचों के बाद 9 अंक लेकर 8वें पायदान पर मौजूद है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 में टीमें (Kolkata Knight Riders And Gujarat Titans Squads In IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीम (Kolkata Knight Riders Full Squads)-
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 की टीम (Gujarat Titans Full Squads)-
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव।
