Gautam Gambhir ka Masterstroke: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ी उम्मीदों से टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी का फैसला किया। पंत की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उम्मीद थी कि वे बड़ा स्कोर बना लेंगे और पिछले मैचों की तरह इस मुकाबले में भी ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी। लेकिन जब वह बैटिंग करने आए तो पिच का मिजाज देखकर हैरान रह गए।
दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपने होम ग्राउंड पर ये मैच जीतना बेहद जरूरी था। ऐसे में टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने का सोचा। यहां पर पिछले कुछ मैचों में रनों का अंबार देखा गया लेकिन इस मैच में स्पिन फ्रेंडली ट्रेक बनवाया गया जिसके आगे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फेल हो गए। टीम 20 ओवर में केवल 153 रन ही बना पाई जो कि इस साल इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर है।
