क्रिकेट

KKR vs CSK Match Toss Update: आज का टॉस किसने जीता, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

KKR vs CSK Match Toss Update: आईपीएल के 18वें सीजन के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings) से होने वाली है। इस मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

केकेआर बनाम सीएसके टॉस अपडेट

Who Won the toss today KKR vs CSK IPL 2025 Today Match Toss Update: अब तक कोलकाता और चेन्नई के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 19 मुकाबले चेन्नई की टीम ने जीते हैं और 11 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं। वहीं, अगर बात करें कोलकाता के मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की तो अब तक आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच हो चुके हैं जिसमें 6 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं और 4 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट (KKR vs CSK Pitch Report)

आज कोलकाता और चेन्नई के बीच होने वाला आईपीएल मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens) पर खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, लेकिन उतना ही फायदा यहां स्पिनर्स को भी मिलता आया है।अब तक यहां इस सीजन खेले गए छह मैचों में 6 पारियां ऐसी रही है जिसमें स्कोर 200 रन के पार गया है जो बताने के लिए काफी है कि यहां बल्लेबाज कितना हावी रह सकते हैं। यहां इस सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि बाकी 5 मैचों में 4 मुकाबलों में उस टीम ने जीत दर्ज की जिसने पहले बल्लेबाजी की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 टीमें (Kolkata And Chennai IPL 2025 Ful Squads)

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, वैभव अरोड़ा और मयंक मारखंडे।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: आयुष महात्रे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और दीपक हुड्डा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टॉस का समय (KKR vs CSK Toss Time)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज के मैच का टॉस शाम को 7 बजे होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टॉस की जगह (KKR vs CSK Toss Venue)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का टॉस किसने जीता (KKR vs CSK Toss Win Today)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article